नपा चुनाव : तेरह वार्डों के लिए 58 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, एक रद्द
कनीना। नगरपालिका कनीना में बुधवार शाम तक आए आवेदनों की वीरवार को जांच की गई। जांच में वार्ड 13 से एक आवेदन राकेश कुमार का त्रुटिपूर्ण पाया गया जिसे अस्वीकृत किया गया। एआरओ ओमप्रकाश ने बताया कि 57 नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। नामांकन वापिस लेने की तिथि 4 मई है।
27 अप्रैल से 2 मई तक कुल 58 नामांकन पत्र दाखिल हुए जिनमें वार्ड एक से 4 प्रत्याशियों विजय सिंह चेयरमैन, कुलदीप सिंह, सतपाल सिंह, दलीप सिंह भी शामिल हैं। इसी प्रकार वार्ड दो से संतोष देवी, विजय कुमार, सुभाष यादव, वार्ड 3 ऊषा देवी, कुसुमलता, संतोष देवी, सुनीता वार्ड 4 ममता देवी, मंजू देवी, दीप्ती, दीपिका, वार्ड 5 बलवान, राजकुमार, सतीश कुमार, प्रीतम सिंह, वार्ड 6 से बलबीर सिंह, प्रहलाद राय, सुनील कुमार, वार्ड 7 मुकेश कुमार, मुकेश कुमार पुत्र सत्यनारायण ने नामांकन किया। वार्ड 8 से पंचम यादव, दलीप सिंह, दीपक सिंह, रामकिशन, भीममसिंह, मनोज कुमार, निरंजन लाल, वार्ड 9 सजन सिंह, सोमप्रकाश, मनीष कुमार, सुरेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, वार्ड 10 से नीरू, रीना, आरती, वार्ड 11 मनोरमा, अरूणा कौशिक, नीलम, कांता वार्ड 12 से 5 अरुण, राजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, विनय कुमार, सुमेर सिंह तथा वार्ड 13 से सत्यनारायण, राकेश, राजेंद्र सिंह लोढा, अशोक कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार, सुभाष चंद, योगेंद्र यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सर्वाधिक आवेदन वार्ड 13 से हुए जिनमें 8 व्यक्तियों ने पर्चे दाखिल किए जबकि सबसे कम 2 आवेदन वार्ड 7 से आए। दिलचस्प बात है कि वार्ड 4 से जहां पूर्व नगर पार्षद पंचम यादव की धर्मपत्नी ममता कुमारी चुनाव मैदान में है वहीं दूसरी ओर नगरपालिका के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंही लोढा की पुत्रवधु दीप्ती यादव प्रतिद्वंद्वी के रूप में आमने-सामने हैं। इसी प्रकार से वार्ड 8 से पूर्व पार्षद पंचम यादव चुनाव मैदान में हैं वहीं दूसरी ओर पूर्व नगरपालिका प्रधान मास्टर दलीप सिंह में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। पिछले चुनाव में भी पंचम व मास्टर दलीप सिंह में कड़ा मुकाबला रहा था जिसमें पंचम ने मास्टर को 9 मतों से शिकस्त दी थी।
चुनाव आगामी 13 मई को होने निश्चित हैं। मतदान के लिए 13 मतदान केंद्र ही निर्धारित किए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र में एक हजार के कम मतदाता हैं। इसलिए नियमानुसार एक-एक मतदान केंद्र ही रखा गया है। कनीना नगरपालिका में कुल 9135 मतदाता थे जिनमें से 72 मत रिजेक्ट हो गए। अब मतदाता सूचि मेें कुल 9063 मतदाता दर्ज हैं। जिनमें 4703 पुरुष तथा 4360 महिला शामिल हैं। 4 मई को शाम 3 बजे तक नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकते हैं। उसके बाद चुनाव मैदान में रहने वाले उम्मीदवारों को चिन्ह अलाट किए जाएंगे।