विद्यार्थियों को तपेदिक रोग के बारे में बताया
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी में शनिवार को तपेदिक रोग पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य मोतीलाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान अध्यापक विक्रम सिंह ने तपेदिक रोग के कारण और उपचार पर विस्तार से प्रकाश डाला।
छात्रों ने हाथों में स्लोगन लेकर लोगों को जागरूक किया। विक्रम सिंह ने कहा कि धूम्रपान की लत और बढ़ते प्रदूषण के कारण फेफड़ों में संक्रमण पैदा हो जाता है जिससे मनुष्य तपेदिक का रोगी बन जाता है। देश में तपेदिक रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो चिंताजनक है। तपेदिक रोग से बचने के लिए धूम्रपान से दूर रहना चाहिए और साफ-सफाई रखनी चाहिए । इस मौके पर डा. छतर सिंह वर्मा, सुंदरलाल, गौतम यादव, कैलाश जोशी, नवनीत यादव व रणपाल सिंह ने भी अपने विचार रखे।