आरपीएस डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय द्वारा घोषित स्नातकोतर स्तर के परीक्षा परिणाम में आरपीएस डिग्री कॉलेज बलाना के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है।
प्रधानाचार्य डॉ देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार भी एमएससी (फिजिक्स व मैथ्स) के परीक्षा परिणामों में विद्यार्थियों प्राध्यापकों, अभिभावकों, कॉलेज का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि कुमारी किरण यादव एवं सुषमा ने एमएससी फिजिक्स द्वितीय सेमेस्टर में 80.2 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। इसी प्रकार ललित ने 78.2 प्रतिशत, कविता 76.6 प्रतिशत, सचिन 76.4 प्रतिशत, दिव्या 76.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। एमएससी मैथ्स में एकता ने 77.53, पूजा यादव 77.53, अन्नू कुमारी 75.7 प्रतिशत अंक हासिल किया है।