फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गनियार माइनर में पहली बार आया पानी, लोगों में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। गनियार माइनर में बनी तब से अब तक पहली बार पानी आने से ग्रामीणों में खुशी है। गनियार को जाने वाली नहर में पंपिंग सिस्टम ठीक नहीं होने से आज तक नहर में पानी नहीं आया पाया।
विज्ञापन

गांव के निवासी पूर्व सरपंच चेतराम, प्रधान मुकेश कुमार, प्रधान वेद प्रकाश आर्य, सुधीर शर्मा सहित अनेक ग्रामीणों ने बताया कि गनियार गांव की नहर बनी तब से अब तक कभी पानी नहीं आया है। पहली बार आज पानी पहुंचा है। सरकार के द्वारा पानी पहुंचाने पर वे आभार जताते हैं। प्रधान मुकेश गनियार ने बताया कि सुजापुर माइनर में कई दिनों से लगातार पानी आ रहा है। लेकिन गनियार में आने वाली माइनर का पंपिंग सिस्टम खराब पड़ा था। सिंचाई विभाग को बार-बार शिकायत की गई तो विभाग ने इसको ठीक करवा दिया जिससे वीरवार को माइनर में पानी पहुंच गया। नहर को बने तीन दशक बीत गए, लेकिन इसमें पानी कभी नसीब नहीं हुआ। पहली बार पानी देखने से उनको भारी खुशी हो रही है। जेई सुनील कुमार ने बताया कि पंपिंग सिस्टम को दुरुस्त कर दिया गया है। नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचा दिया है। अब सभी माइनर में अंतिम छोर तक पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें