फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया अनदेखी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। संगठन एवं सरकार में अपनी अनदेखी से असंतुष्ट क्षेत्र के पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ भाजपा नेता सवाई सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बैठक की। उन्होंने शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा पर पुराने और कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रेस के नाम जारी विज्ञप्ति में सवाई सिंह राठौड़ ने कहा कि क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता ने समर्पित भाव से शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा का साथ दिया है। अब वे अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं। कहा कि शिक्षा मंत्री कुछ चाटुकारों और पार्टी में नए-नए आए मतलब परस्तों से घिर गए हैं। पुराने और कर्मठ कार्यकर्ताओं की कोई पूछ नहीं है, जबकि वे इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर विधायक बने थे। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा उनके अनुज और पुत्र पर भी पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि वर्तमान में पुराने कार्यकर्ता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। राठौड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सम्मान का भूखा है, लेकिन उन्हें सम्मान की बजाए फटकार मिल रही है। इसका खामियाजा पार्टी को आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ सकता है। बैठक में राजबीर सिंह गादड़वास, पूर्व एससी मोर्चा जिला महामंत्री प्रवीन बास सतनाली, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अशोक शेखावत, कै. राजेंद्र लांबा, वेदप्रकाश, ओमप्रकाश, शेरसिंह, मनोज शेखावत श्यामपुरा, अशोक कुमार, रतनलाल शर्मा, श्रीपाल, प्रदीप, उमेद सिंह नंगला, रामनिवास धनखड़, अजयपाल, उमेश शर्मा, कृष्ण लांबा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें