नि:शुल्क कोचिंग के लिए 295 बच्चों ने दी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। विकल्प संस्थान रेवाड़ी ने आईआईटी और पीएमटी की नि:शुल्क कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा रविवार को सैनी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की। इसमें आईआईटी के लिए 225 और पीएमटी के लिए 70 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा दी। यह परीक्षा ग्यारहवीं पढ़ने वाले बच्चों के लिए 2 घंटे की थी। बारहवीं पास विद्यार्थियों के लिए समय अंतराल 3 घंटे का रहा। इससे पहले नौ जुलाई को आईटीआई नारनौल में भी यह परीक्षा हुई थी। इसमें 700 विद्यार्थी बैठे थे। विकल्प संस्थान की तरफ से आए प्रदीप कुमार और हनुमान प्रसाद ने बताया कि इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा में मेरिट बना कर ही प्रवेश किए जाएंगे। इस परीक्षा को करवाने में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से रविंद्र कुमार जिला विज्ञान विशेषज्ञ, प्राचार्य नेतराम सैनी, हजनुकमचंद सैनी, मोहरसिंह, नवीन, दीपक, हरिमोहन, राजेंद्र, धर्मदेव, सरला सैनी, बेबी रानी, कमलेश, माया सैनी, कुमारी निशा, कुमारी मुकेश, वीनू शर्मा आदि ने सहयोग किया।