मंडी अटेली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांटी में रविवार को कानूनी साक्षरता एवं वन महोत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य कृष्ण कुमार बलवान की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रवक्ता डा. हनुमान ने बच्चों को कानूनी साक्षरता के बारे में विस्तार से बताया।
वहीं प्राचार्य बलवान सिंह ने कानूनी साक्षरता के हर पहलू पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कानून की जानकारी भी आम व्यक्ति को बहुत जरूरी है। कानून की जानकारी के अभाव में मनुष्य गलत काम कर देता है बाद में पछताने के अलावा उनके पास दूसरा विकल्प नहीं बचता है। दूसरा कानून की जानकारी प्राप्त व्यक्ति अपने अधिकारों से लड़ सकता है। इस मौके पर स्कूल के अन्य शिक्षकों ने भी कानूनी साक्षरता के बारे में बच्चों को बताया। इसके अलावा पौधों की देखभाल के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया।