फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरपुर स्कूल में मनाया गया वन महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
नीरपुर स्कूल में मनाया गया वन महोत्सव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। ग्राम पंचायत नीरपुर के तत्वावधान में रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीरपुर में वन महोत्सव मनाया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के लगभग 150 पौधे लगाए। अन्य लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य कृष्णा यादव ने बताया कि जिस तरह स्वस्थ रहने के लिए खानपान आवश्यक है, उसी तरह व्यक्ति के स्वस्थ रहने के लिए वृक्ष भी महत्वपूर्ण हैं। ग्राम सरपंच ज्ञानचंद ने विद्यार्थियों से बरसात के मौसम में एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की। विद्यालय के प्रवक्ता विकास जयदीप ने कहा कि हम सभी को पौधे लगाने को नैतिक कर्तव्य समझना चाहिए। पंच सुरेश कुमार ने कहा जलवायु परिवर्तन जैसी भयानक समस्या का समाधान पेड़ ही हैं। महिला पंच कृष्णा देवी और उमेद सिंह ने कहा कि प्रकृति को बचाने के लिए पेड़ों की बेहद आवश्यकता है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्राचार्य सज्जन सिंह, प्रवक्ता गुलाब सिंह, राजेश जाखड़, मुकेश शर्मा, बिंदु यादव, वीना, अमित मेहता, अरुण शास्त्री, पंच पवित्रा, सुशीला, नीलम, आशा, स्नेहलता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें