नारनौल। जिले के गांव करीरा में सोमवार को ‘जल है तो कल है’ विषय पर एक कैंप लगा। यह कैंप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन विवेक यादव के निर्देशानुसार एडवोकेट महेश दीक्षित व दीपक कुमार पीएलवी की देखरेख में आयोजित किया गया।
इसमें अधिवक्ताओं ने लोगों को बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गरीब लोगों कानूनी सहायता प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों व समाज व्याप्त बुराईयों दूर करने के लिए इसी तरह के आयोजन करता है। इस अवसर पर विजयपाल पंच, भोलाराम, नरेश कुमार, जवाहर सिंह, विरेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, सीताराम बलबीर, बबली आंगनबाड़ी वर्कर, पीस्तो आशा वर्कर, कांता, निहालो, पार्वती, लक्ष्मी व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।