फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा सेक्टर में खरीद शुरू होने के पहले दिन किसानों को उठानी पड़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शहर के हुडा सेक्टर में सोमवार से सरसों की खरीद हो चुकी है। पहले ही दिन किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संबंधित विभागों के द्वारा सही व्यवस्था नहीं होने के कारण खरीद देरी से शुरू हुई। इसके अलावा टोकन भी पांच घंटे देरी से कटने शुरू हुए। किसानों के लिए पहला दिन परेशानी भरा रहा। किसान भूखे-प्यासे सरसों को लेकर हुड्डा सेक्टर में बैठे रहे। इस दौरान डीएम देशराज एवं मार्केट कमेटी के चेयरमैन डालू सिंह ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
उपायुक्त गरिमा मित्तल के आदेश पर सोमवार को हुड्डा सेक्टर में सरसों की खरीद शुरू की गई। पहले ही दिन किसानों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। किसान सुबह आठ बजे खरीद स्थान पर पहुंच गए थे। वहीं पास में कुएं पर एक टोकन केंद्र बनाया। टोकन काटने की टीम लगभग साढ़े नौ बजे पहुंच चुकी थी। परंतु किसानों के टोकन काटने शुरू नहीं किए गए थे। किसान खिड़की आगे धूप में खड़े रहे। कर्मचारियों ने बताया कि जब तक अधिकारी के आदेश नहीं आ जाते, तब तक टोकन नहीं काटा जाएगा। दोपहर एक बजे तक कोई अधिकारी भी नहीं पहुंचा था। लगभग दो बजे टोकन काटने का सिस्टम शुरू किया गया था। जबकि हैफेड के कर्मचारी दोपहर बाद खरीद के लिए पहुंचे। मैनेजर जगराम ने शाम लगभग पांच बजे सरसों की खरीद शुरू की थी, जोकि देर शाम तक चलती रही।
विज्ञापन


सोमवार को कटे 80 से अधिक टोकन:
सोमवार को चितलांग बीड,माजरा कलां, डुलाना, जासावास, निंभेहड़ा, धौली के किसानों की सरसों खरीद गई। इस समय 80 से अधिक टोकन काटे गए। बाद में साइट ने काम करना बंद कर दिया जिससे टोकन का कार्य देर शाम तक बंद कर दिया गया। सोमवार को 461 बैग सरसों की खरीद की गई।


सुबह आठ बजे से किसान मंडी में बैठे हैं। लगभग 12 बजे का समय हो गया है अभी तक टोकन काटने भी शुरू नहीं किए हैं। न ही अभी तक कोई अधिकारी यहां पहुंचा। भूखे प्यास सुबह से बैठे हुए हैं।
- नित्यानंद, गांव खायरा।

सुबह से सरसों खरीद के लिए इंतजार कर रहे हैं। अभी तक कोई अधिकारी यहां नहीं पहुंचा है। पानी और रहने की कोई सुविधा नहीं है। न ही अभी टोकन कटा है। मैं तो यही कहूंगा कि प्रशासन को पूरी प्लानिंग के साथ काम करना चाहिए ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो।
- रंधवा, खायरा।

किसान बड़े परेशान है। प्रशासन की ओर से कोई सुविधा नहीं है। किसान धूप में खड़े हैं अभी तक पानी का टैंकर भी नहीं आया है। न ही खाने पीने की सुविधा और न ही खरीद की ठीक से व्यवस्था की गई है।
- हरिप्रकाश, खायरा।

प्रशासन ने हुड्डा में खरीद के आदेश तो कर दिए, लेकिन यहां सुविधा तो कुछ नहीं है। सुहब से यहां बैठे हुए हैं लगभग दो बजे टोकन कटना शुरू हुआ है। पांच बजे खरीद शुरू हुई है। आखिर किसान कब तो परेशान रहेगा। वहीं, गेहूं की कटाई का काम भी चल रहा है। वहां भी समय देना पड़ता है।
विज्ञापन

- हनुमान, माजरा कलां

वर्जन
आज पहला दिन था इसलिए थोड़ी सी देर हो गई। शनिवार की शाम आठ बजे उनके पास हुड्डा सेक्टर मेें किसानों के लिए व्यवस्था करवाने का मैसेज आया था। रविवार को साफ-सफाई करवा दी गई थी। लाइट की व्यवस्था कर दी गई है तथा किसानों के लिए टेंट लगाया जा रहा है।
- नुकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी महेंद्रगढ़।

वर्जन
आज पहला दिन था जिस कारण देरी हो गई। अब रूटीन में काम शुरू हो गया है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आएगी। सोमवार को लगभग 461 बैग की खरीद की गई है।
- जगराम गुप्ता, मैनेजर, हैफेड महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें