फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी पर टिप्पणी करना भाजपा की औछी मानसिकता का प्रमाण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगल चौधरी। कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक अभिमन्यु राव ने सोमवार को मूलोदी, भोजावास व नेहरूनगर आदि गांवों में जनसंपर्क कर पार्टी नीतियों से अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे पर मानसिक संतुलन खोने के आरोप लगाते हुए कहा कि चौबे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं, जोकि भाजपा की ओच्छी मानसिकता का प्रमाण है। ऐसे मंत्री को तुरंत पद हटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजनीति में विचारों का मतभेद स्वाभाविक है, लेकिन लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ बचकाने बयान देना केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे को शोभा नहीं देते। जुमलेबाजी करके जनता को बरगलाने में जुटे हैं। कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा नेता बेचैन हो गए। ओबीसी सैल के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि अगले साल प्रस्तावित चुनावों में भाजपा को झूठी राजनीति करने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें