फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक योजना के तहत लोगों को घर द्वार पर मिलेगी बैँक सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। ग्रामीण और कस्बे के लोगों को बैंकों में लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी और न ही चक्कर लगाने पड़ेंगे। लोगों को उनके घर द्वार पर बैंक सुविधा मिलेगी। योजना के तहत डाकिया घर द्वार जाकर रुपये लेनदेन का काम करेगा। इससे गरीब तबके लोगों को बहुत मदद मिलेगा। सरकार का मानना है कि आज भी देश के बहुत से लोगों को बैंकों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्हीं को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार यह योजना शुरू करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सितंबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से इस योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा देश के जिला डाकघर पर भी इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। नारनौल में विधायक ओमप्रकाश एडीओ तथा महेंद्रगढ़ में वार्ड पार्षद कुलदीप यादव इसका उद्घाटन करेंगे।
पोस्ट ऑफिस का पेमेंट्स बैंक आने के बाद देश के करीब 1.55 लाख पोस्ट ऑफिस ब्रांचों में ग्राहकों के लिए बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस उपलब्ध होगी। इससे बड़े पैमाने पर ग्रामीण और दूर-दराज के इलाके में रहने वाले लोगों को फायदा पहुंचेगा। आईपीपीबी के तहत पोस्टमैन ग्रामीण इलाकों में लोगों के घर तक बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन

जीरो बैलेंस का खाता खुलेगा
इंडया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में जीरो बैलेंस को खाता खुलेगा। मिनिमम बैलेंस का कोई चार्ज नहीं लगेगा। खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी। खाता ऑनलाइन खुलेगा। पूरा कार्य पेपर लेस होगा। सभी जानकारी मोबाइल पर मैसेज से मिलेंगी। जो लोग बैक नहीं जा सकते। उनको घर पर सारी सुविधा मिलेगी। इसलिए बैंक ने अपना स्लोग आपका बैंक, आपके द्वार रखा है।
10 दिन में खुले 500 खाते
बता दें कि आईपीपीबी में खाता खोलने की प्रक्रिया पूरे देश में 21 अगस्त से शुरू हो चुकी है। महेंद्रगढ़ उप डाकघर में 10 दिन में 500 उपभोक्ताओं के खाते खोले जा चुके हैं। विभाग की ओर चार टीमें गठित की गई हैं। डाकिया उमेद, श्याम सुंदर, सूरजभान और सीताराम डाकिया डाक के साथ साथ खाते भी खोल रहे हैं और उपभोक्ताओं को सरकार की योजना के बारे में बता रहे हैं। इसके अलावा डाकघरों पर भी खाते खोले जा रहे हैं।

घर द्वार जाकर डाकिया करेगा ट्रांजेक्शन
आईपीपीबी सिस्टम मैनेजर योजना के तहत उपभोक्ताओं के घर जाकर डाकिया लेनदेन का कार्य करेगा। इससे पूर्व उपभोक्ता को टोल फ्री नंबर 155299 पर रिकवेस्ट भेजनी पड़ेगी। उक्त नंबर पर बेसिक जानकारी देनी होगी। रिकवेस्ट मंजूर होने के बाद संबंधित एरिया के डाकिया के माइक्रो एटीएम पर मैसेज चला जाएगा। इसके बाद तीन से 10 दिन के अंदर डाकिया उनके घर पहुंचकर प्रक्रिया पूरी करेगा। वहीं, माइक्रो एटीएम पर अंगूठा लगाकर आप अपने रुपये निकाल सकेंगे और जमा भी करवा सकेंगे।

घर पर मिलेंगी कौन सी सर्विसेज
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ग्राहकों को डोरस्टेप बैंकिंग की सुविधा भी देगा। इसके तहत कस्टमर ऑन बोर्डिंग, कैश बेस्ड फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन (डिपॉजिट और विदड्रॉल), नॉन-कैश बेस्ड फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन (रेमिटेंस), नॉन-कैश बेस्ड नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन (बैलेंस इंक्वायरी, मिनी स्टेटमेंट) शामिल हैं।
विज्ञापन


वर्जन
सरकार ने आईपीपीबी योजना उपभोक्ताओं के लाभ के लिए शुरू की है। इसके तहत लोगों को बैंक में लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। बल्कि घर पर ही उन्हें बैंकिंग सुविधा मिल जाएगी। उपभोक्ता आईपीपीबी के तहत अपना खाता खुलवाएं। ताकि उन्हें यह सुविधा मिल सके।
- रेखा गोयल, पोस्टमास्टर, उप डाकघर, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें