फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य देव ने तल्ख किए तेवर, पारा पहुंचा 46 पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल।
सूर्य देव ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दो-तीन दिन से क्षेत्र में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। इसके कारण लोगों का हाल बेहाल होता जा रहा है। शनिवार का दिन सबसे गर्म दिन रहा। दिन के समय लू चली। इसके कारण लोग घरों में दुबके रहे। वहीं, शनिवार को तापमान में भी एक डिग्री का उछाल आया है। यह शुक्रवार के 45.0 डिग्री के मुकाबले शनिवार को यह 46.0 डिग्री पर पहुंच गया। जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 2.0 डिग्री की बढ़ोतरी हुई तथा यह शुक्रवार के 23 डिग्री के मुकाबले शनिवार को 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम दोनों तापमानों में आई बढ़ोतरी के कारण जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। बढ़ते तापमान के कारण अभिभावकों ने भी सरकार से स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश करने की मांग की है।
तीन-चार दिनों से सूर्य देव अपने पूरे चरम पर हैं। इसके कारण दिन के तीखी धूप पड़ रही है। सूर्य देव के तीखे तेवरों के कारण कूलर, पंखों के साथ-साथ एसी भी फेल हो गए हैं। शनिवार का दिन इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। शनिवार को सुबह से ही लोगों को गर्मी का अहसास रहा। रातें भी अब गर्म होने लग गई हैं। जिसके चलते अधिकतम व न्यूनतम दोनों बढ़ने लगे हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान जहां 46.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके कारण दिनभर बाजारों में रौनक दिखाई नहीं दी। बच्चे बीमार भी पड़ने लगे हैं। जबकि स्कूल संचालकों ने अवकाश घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों ने की छुट्टियों की मांग
शुक्रवार को भी स्कूल लगने के कारण बच्चे व अभिभावक भी परेशान नजर आए। परेशान अभिभावक व बच्चे अब स्कूलों की छुट्टियां करने की मांग करने लगे हैं।
कई स्कूलों ने बदला अपना समय
गर्मी के प्रचंड तेवर देखते हुए कई स्कूल संचालकों ने अपना समय परिवर्तित कर दिया है। शहर के अधिकांश स्कूलों ने अपना समय सुबह सात बजे से शुरू कर दिया है, जो दोपहर 12 बजे या एक बजे तक रहेगा।

यूं चढ़ा पारा
तारीख अधिकतम न्यूनतम
21 मई ------43.2 24.0
22 मई-------45.3 25.5
23 मई-------45.0 24.0
24 मई-------44.5 23.0
25 मई-------45.0 25.0
26 मई-------46.0 25.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें