फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा जयराम दास खेल स्टेडियम में 37वां क्रिकेट महाकुंभ का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बाबा जयराम दास खेल स्टेडियम पाली में शुक्रवार को क्रिकेट महाकुंभ का आगाज शुरू हुआ। इसकी शुरुआत नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राव कर्मवीर एमडी कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ ने की। मुख्य अतिथि का स्वागत ज्ञानदीप स्कूल की बालिकाओं ने स्वागत गीत गाकर किया। उसके बाद सीमा गोयल ने एक बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम पर बहुत अच्छा संदेश दिया। बाबा जयराम दास गुरुकुल के विद्यार्थियों ने भी अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर नांगल चौधरी के विधायक अभय सिंह ने कहा कि वे खेलों को खेल की भावना से खेल हैं। वो उम्मीद करते हैं कि हर वर्ष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को उन्नत करेंगे और इस प्रतियोगिता में प्रति वर्ष सक्रिय सहयोग करेंगे। इस मौके पर गांव के सरपंच सुरेंद्र सिंह ने स्टेडियम में पैवेलियन बनवाए जाने की मांग की। पैवेलियन की मांग को लेकर विधायक ने कहा कि शिक्षामंत्री को इस क्षेत्र के विधायक हैं और उन्हें इस गांव की बहुत चिंता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीकृष्णा स्कूल के एमडी कर्मवीर राव ने बताया कि पाली गांव की यह प्रतियोगिता दक्षिण हरियाणा का ताज है। ग्रामीण आंचल में इतनी बड़ी प्रतियोगिता पूरे हिंदुस्तान में कहीं नहीं होती। यह टूर्नामेंट आईपीएल से बढ़कर है। आईपीएल में खिलाड़ी पैसों को लेकर खेलते हैं जबकि यहां जो खिलाड़ी खेलता है उनको बाबा जयराम दास का आशीर्वाद मिलता है और किसी साधु संत का आशीर्वाद पैसों से नहीं खरीदा जा सकता। इस अवसर पर सरपंच सुरेंद्र सिंह, नरेश गिरदावर, मा. कैलाश पाली, राजेश उर्फ मुन्ना सेठ, अमित भारद्वाज, बिरेंद्र सिंह, मा. अशोक, मंदिर कमेटी के प्रधान रामौतार सिंह, प्रेम बीडीसी सदस्य, प्रवीण तिवाड़ी, कुलदीप शर्मा, अनिल गोयल आदि रहे।

पहला मैच यूपी पेंथ ने 66 रनों से जीता
शुक्रवार को पहला मैच यूपी पेंथर और टाइगर गुड़गांव के बीच खेला गया। इसमें टाइगर गुड़गांव ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया। यूपी पेंथर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 178 रन बनाए। उसके बाद टाइगर गुड़गांव ने लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में आठ विकेट खोकर 112 रन बना पाई। इससे प्रतियोगिता का पहला मैच यूपी पेंथर ने 66 रनों से जीता और मैन ऑफ दी मैच जगत किशोर रहा। वह 71 गेंदों पर 76 रन बनाकर नाबाद रहा और तीन विकेट भी झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे खेले जाएंगे मैच
30 दिसंबर को ग्रुप ए के बीच मैच खेले जाएंगे
1 यूपी पेंथर्स नोएडा
2 गुरुग्राम टाइगर्स
3 बीजेेआरडी एकेडमी पाली
-------------
ग्रुप बी 31 दिसंबर
1 बालदिया एकेडमी नारनौल
2 मथुरा क्रिकेट टीम
3 हिसार क्रिकेट टीम
------
ग्रुप सी 1 जनवरी
1 मलिक स्पोर्ट्स दिल्ली
2 रजवाड़ा क्रिकेट एकेडमी
3 पिलानी क्रिकेट टीम।
-----------
ग्रुप डी 2 जनवरी
1 नोएडा किक्रेट टीम
2 नेवी विशाखापट्नम
3 अजीत क्रिकेट टीम गुरुग्राम
--------
ग्रुप ई 3 जनवरी
1 अनुज क्रिकेट क्लब कलानौर
2 माला स्पोर्ट्स चरखी दादरी
3 ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाली।
ग्रुप एफ 4 जनवरी
1 ग्रीन फील्ड क्रिकेट एकेडमी सिसोठ महेंद्रगढ़।
2 हरियाणा क्रिकेट एकेडमी ढासा बॉर्डर दिल्ली।
3 बाबा सैयद क्रिकेट क्लब लुला अहीर।
------
ग्रुप जी 5 जनवरी
1 नंद गांव भिवानी
2 फरीदाबाद क्रिकेट टीम
3 जयपुर क्रिकेट टीम।
-----------
ग्रुप एच 6 जनवरी
1 धीरज क्रिकेट टीम दिल्ली
2 ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट टीम
3 श्रीनगर क्रिकेट टीम, श्रीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें