वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को हुआ समापन
फोटो संख्या:35 से 37
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय, महेंद्रगढ़ में आयोजित 51वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। इसमें बेस्ट खिलाड़ी का खिताब लड़कों में नवीन बीएससी प्रथम वर्ष और लड़कियों में रेणुका, बीएससी द्वितीय वर्ष को मिला।
प्रतियोगिता परिणाम के अनुसार, पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में वर्षा प्रथम, दीपक द्वितीय एवं अमित तृतीय, 100 मीटर दौड़ में नवीन प्रथम, कर्मपाल द्वितीय और नवीन तृतीय, 100 मीटर दौड़ में नवीन प्रथम, प्रविंद्र द्वितीय और बुद्धिप्रकाश तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में 200 मीटर दौड़ में रेणुका प्रथम, अनु द्वितीय, भारती तृतीय और 100 मीटर दौड़ में रेणुका प्रथम, एकता द्वितीय और ममता तृतीय स्थान पर रही। शॉट-पुट में एकता प्रथम, ममता द्वितीय और प्रियंका तृतीय 800 मीटर दौड़ में सरिता प्रथम, अनु द्वितीय और विजंता तृतीय स्थान पर रही। समापन समारोह के मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एलएन शर्मा थे।
इस अवसर पर उपप्राचार्य प्रो. बीआर यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया एवं उनके जीवन का संक्षिप्त परिचय देते हुए विद्यार्थियों से कहा कि वे उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। मुख्य अतिथि डॉ. एलएन शर्मा ने कहा कि खेलों में भाग लेकर ना केवल वे अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं अपितु इसको अपने जीवनयापन का स्रोत भी बना सकते हैं। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रो. मुकेश कुमार और डॉ. बलजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन खेल-प्रभारी डॉ. सुधीर लांबा के नेतृत्व में डॉ. अशोक कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा, राजकीय महाविद्यालय, कनीना एवं लाल सिंह रिटायर्ड डीपीई के सहयोग से हुआ। इस अवसर पर प्रो. मनीराम लाम्बा, प्रो. सुजान सिंह, प्रो. एसके जोशी, डॉ. वेद प्रकाश यादव, प्रो. एसके गुप्ता, डॉ. एलएन यादव, डॉ. महेश सिंह, जितेंद्र सिंह, शंकर, अनिल कुमार, दुलीचंद, ईश्वर यादव, कीर्ति स्वरूप, रविंद्र अत्री, दीपक कुमार, अमर सिंह, विजय पाल, गोबिंद राम आदि मौजूद रहे।