फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय स्कूल नांगल हरनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनीना में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय ‘पढ़े भारत-बढ़े भारत’ प्रतियोगिता के तहत विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कनीना ब्लॉक के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें राजकीय मिडिल माध्यमिक विद्यालय नांगल हरनाथ के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

नांगल हरनाथ स्कूल के साइंस अध्यापक सतन सिंह ने बताया कि ‘पढ़े भारत-बढ़े भारत’ प्रतियोगिता के तहत आयोजित हिंदी वर्तनी प्रतियोगिता में कक्षा छठी से निशू, सातवीं से पायल और कक्षा आठवीं से पूनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कहानी लेखन प्रतियोगिता में पायल प्रथम, हरि पत्तेदार सब्जियों के लाभ विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिव्या जाखड़ ने प्रथम और स्पेल प्रतियोगिता में रितू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए स्कूल के मुख्य अध्यापक हवासिंह ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर विद्यार्थियों ने बेहतरीन काम किया है। इस मौके पर एसएमसी प्रधान रोशनलाल बोहरा, प्रवक्ता श्रीचंद, संस्कृत अध्यापक हनुमान सिंह, रणधीर सिंह, प्राइमरी हेड बलवंत सिंह, कृष्ण, विजय कुमार, शैलेस, वीरेंद्र, विजय सिंह, सरित आदि ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें