फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश महोत्सव में उमड़ रही लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश महोत्सव में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर के विभिन्न मोहल्लों में चल रहे गणेश महोत्सव में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। नगर के सत्यनारायण मंदिर में चल रहे 21वें गणेश महोत्सव के सातवें दिन वीरवार रात को समाजसेवी सुरेश सैनी ने परिवार सहित गणेश जी की आरती की।
आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री व देवकीनंदन ने मुख्य यजमान से पूजा-अर्चना करवा गणेश जी की आरती करवाई। सुरेश सैनी ने कहा कि गणेश जी सभी विघ्नों को हरने वाले सभी देवों में प्रथम पूजनीय हैं। जो भी भक्त गणेश जी की मन से पूजा करता है उसके जीवन में कभी संकट नहीं आते। वहीं दूसरी ओर चेतावाली कुई पर चले रहे गणेश महोत्सव में भी गणेश जी की आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां चामुण्डा देवी मंदिर में गणेश उत्सव पर जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में गायक कलाकारों ने देर रात तक गणेश जी का अपने भजनों के माध्यम से गुणगान किया। इसके अलावा मोहल्ला पुरानी सराय, मोडावाला मंदिर, नलापुर सिल्ली वाले गणेश जी तथा मोहल्ला रावका में भी गणेश उत्सव की धूम रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें