फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यदुवंशी स्कूल के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। यदुवंशी शिक्षा निकेतन महेंद्रगढ़ के खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर आयोजित खेल-कूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विजेता खिलाड़ियों के विद्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षक राजकुमार और नवीन यादव ने बताया कि लड़कों की 19 आयु वर्ग की टीम ने बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला स्तर पर ही लड़कों की 14 आयु वर्ग के बैडमिंटन में प्रथम, 19 आयु वर्ग लड़कियों के ग्रुप में बैडमिंटन में प्रथम, 19 आयु वर्ग टेबल टेनिस ग्रुप में गौरव, अभिषेक, सुदीप, यश और ध्रुव ने विद्यालय को प्रथम स्थान दिलाया। ताइक्वांडो में रीतेश, ऋतिक और तुषार अपने भार वर्ग में प्रथम रहे। तैराकी में पंकज, आलोक, प्रवीन और विकास प्रथम रहे। बॉक्सिंग में मोहित यादव ने प्रथम, भारोत्तोलन में लोकेश, अरविंद रावत और वासुदेव ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्केटिंग के विभिन्न चरणों में दिनेश, तुषार, पंकज, आशीष, चिराग, श्यामसुंदर और श्वेत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रिंसिपल बाबूलाल यादव ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। यदुवंशी ग्रुप के वाइस चेयरमैन अधिवक्ता कर्ण सिंह यादव ने विजेता विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उप-प्राचार्य नत्थू सिंह, डीपी सुभाष यादव, हरिप्रकाश, देवेंद्र, पूनम, विजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें