अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सब्जी मंडी के नजदीक स्थित श्रीआदर्श रामलीला कमेटी (रजि.) के प्रांगण में रात आठ बजे रामलीला के प्रधान सुरेंद्र बंटी और कार्यवाहक प्रधान जोगेंद्र सेठ की देखरेख में सभी कलाकारों और पदाधिकारियों की एक सभा हुई। इसमें हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामलीला मंचन करने के लिए पूजन करवाकर रिहर्सल का शुभारंभ किया। रामलीला के सर्वेसर्वा रामसिंह यादव, सुरेंद्र बंटी, जोगेंद्र सेठ, हरीसिंह यादव, गगन सैनी, लक्ष्मीनारायण सैनी, अमरसिंह सोनी द्वारा करवाए गए रिहर्सल पूजन का देवी मंदिर के सीताराम पुजारी ने मंत्रोच्चारण से करवाया। गणेश पूजन, कलश पूजन, नवग्रह पूजन, देवी पूजन श्रीराम दरबार का पूजन भी हुआ। इसके साथ ही रामलीला मंचन की प्रथम रात अर्थात नारद मोह की लीला से रिहर्सल का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मनोहरलाल यादव, गोविंद राम सैनी, भगवान सिंह सैनी, धीरेश यादव, ललित एडवोकेट, कप्तान मंगलसिंह, प्रकाश सैनी, सुरेश गोस्वामी, राजेंद्र शर्मा, दीपक सिंगला आदि उपस्थित थे।