फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएस स्कूल में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। आरपीएस स्कूल में सोमवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में स्कूल चेयरपर्सन पवित्रा राव मुख्य अतिथि थी। अध्यक्षता विंग हैड मुकेश श्योराण ने की।
विज्ञापन

पवित्रा राव ने बीते वर्ष 99 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले पांच विद्यार्थी बबीता, दीपिका, निशा कुमारी, कल्पना तथा प्रिया को स्कूल प्रबंधन द्वारा लैपटॉप तथा 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 29 विद्यार्थियों को दो-दो हजार रुपये के चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा ओलंपियाड में सफलता प्राप्त करने वाले 150 विद्यार्थियों को भी मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्राचार्या सविता यादव, उप प्राचार्य रविंद्र सिंह तंवर, डीन एलएन गौड़, धर्मेश कौशिक सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें