फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निशुल्क शिविर में 200 मरीजों ने कराई सेहत की जांच

Mon, 18 Aug 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 13चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। अग्रवाल वैश्य समाज ने निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में 200 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन करवा स्वास्थ्य जांच करवाई।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएसपी नारनौल सुरेश कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे जबकि अध्यक्षता अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता ने की। बतौर विशिष्ट अतिथि बजरंग लाल अग्रवाल चेयरमैन हरियाणा व्यापार मंडल ने की। शिविर में एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर के प्रतिष्ठित एवं अनुभवी न्यूरोसर्जन, ब्रेन एवं स्पाइन रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र सैनी, जनरल फिजीशियन, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. पंकज गर्ग, हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. सचिन शर्मा ने अपनी सेवाएं देकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्ष अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता ने कहा कि आज का दिन हमारे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है। अग्रवाल वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष संदीप नूनीवाला ने बताया कि शिविर में बीपी (ब्लड प्रेशर) जांच, शुगर जांच, अन्य प्राथमिक चिकित्सा जांच तथा जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी दी गई है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक तुलसी गोयल, महेंद्र बंसल, रविंद्र बंसल, नवीन केडिया, प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि गर्ग उर्फ मोनू भाटा, जैन समाज के प्रधान राजकुमार जैन सहित अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें