फोटो 14ग्रामीणों को नशा न करने की शपथ दिलाते निरीक्षक शारदा।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर आमजन को जागरूक कर रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशा न करने के लिए प्रति प्रेरित करना और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देना है। निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने गांव भूषण खुर्द, सुरानी, मंढाना में ग्रामीणों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत करवाने के बाद नशे न करने की शपथ भी दिलाई। संवाद