नारनौल। त्योहारों के दौरान जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कड़े प्रबंध किए हैं। बाजारो में 20 राइडर टीमें तैनात की गई हैं। टीमें लगातार गश्त करेंगी।
कमांडो की विशेष टुकड़ियों को पैदल गश्त में लगाया गया है। त्योहारों के दौरान बाजारों में लगने वाली भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि अतिक्रमण न करें ताकि पैदल यात्रियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों के आसपास, धर्मशालाओं, होटलों-लॉज और ढाबों पर लगातार और सघन जांच अभियान चलाए। संवाद