पुलिस ने शनिवार को गांव नांगल काठा के पास एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध 2 किलोग्राम 126 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ सदर थाना नारनौल में एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस को गश्त के समय गुप्त सूचना मिली कि दीपक वासी हाउसिंग बोर्ड नारनौल हाल नांगल काठा अवैध गांजा बेचने का काम करता है और अब गांजा बेचने के चक्कर में शोपुरा मोड़ गांव नांगल काठा पर खड़ा है। गहली चौकी पुलिस ने बताये हुए स्थान पर रेड की तो वहां पर एक युवक हाथ में सफेद रंग की पॉलिथीन लिए हुए खड़ा था, जो पुलिस की टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसको पकड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दीपक वासी हाउसिंग बोर्ड नारनौल हाल नांगल काठा बताया। उसके पास से सफेद रंग की पॉलिथीन की तलाशी लेने पर पॉलिथीन से 2 किलोग्राम 126 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ गांजे को कब्जे में ले लिया और आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर नारनौल में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
गहली चौकी प्रभारी एसआई महेश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर शोपुरा मोड़ गांव नांगल काठा में छापेमारी की गई। संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े एक व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 2 किलो ग्राम 126 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। आरोपी गैर जनपद से गांजा लाकर बेचने का काम करता है।