फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा टीम ने पॉलिथीन को लेकर 19 दुकानों पर मारा छापा, 9 दुकानों से मिली 2.5 किक्वंटल थैली

विज्ञापन
दुकान में पॉलिथीन की जांच करते नगर पालिका जेई शाहरूख खान। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
एसडीएम विश्राम कुमार मीणा के आदेश पर मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने बाजार में पॉलिथीन को लेकर दुकानों पर औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की। इस दौरान करीब 2.5 क्विंटल पॉलिथीन बरामद की गई और दुुकानदारों पर एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। टीम ने शॉपिंग कॉम्पलेक्स की एक दुकान से ही लगभग एक क्विंटल पॉलिथीन बरामद की। बताया जाता है कि इस दुकानदार का थोक का काम था। इसके अलावा तीन अन्य दुकानों पर दस किलो से अधिक पॉलिथीन बरामद की। इस मौक पर पुलिस बल भी साथ था।
विज्ञापन

पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध होने के बाद भी दुकानदार लगातार पॉलिथीन का प्रयोग किया जा रहा है। इसको लेकर प्रशासन की तरफ से चेतावनी भी जारी की गई थी, लेकिन इसका असर नहीं हो रहा है। मंगलवार को नपा जेई शाहरुख खान, सेनेटरी इंस्पेक्टर कर्मचंद, लिपिक सुरेंद्र सिंह, स्वच्छ भारत मिशन के जिला संयोजक जितेंद्र कुमार, रोशनलाल सहित अन्य पालिका कर्मी बाजार पहुंचे और दुकानों में पॉलिथीन चेक करना शुरु किया। जहां कम पॉलिथीन मिली, वहां दुकानदारों को हिदायत दी, जहां भारी तादाद में मिलीं उनसे जुर्माना वसूला गया। टीम ने ढाल बाजार में दुकानों से दस-दस किलो से अधिक पॉलिथीन बरामद की है। इन पर 25-25 हजार रुपये का चालान किया गया है। टीम ने विभिन्न बाजारों में 19 दुकानों को चेक किया जिसमें 9 दुकानों से लगभग 2.5 क्विंटल पॉलिथीन बरामद की गई। इन दुकानदारों पर एक लाख पांच हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना किया गया है। जेई शाहरुख खान ने बताया कि अधिकतर रिकवरी कर ली गई है जिन दुकानदारों ने जुर्माना नहीं भरा है उनको सरकारी अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस जारी किया जाएगा और कोर्ट में माध्यम से रिकवरी की जाएगी। इसके अलावा नपा अधिनियम के तहत जो कार्रवाई होगी वह भी अमल में लाई जाएगी।
नपा की दुकानों में मिली एक क्विंटल पॉलिथीन
शहर में शॉपिंग कॉप्लेक्स नगर पालिका द्वारा बनाया गया है। नपा की इन दुकानों में से एक एजेंसी के नाम से चल रही दुकान में पॉलिथीन बेची जा रही थी। जहां कार्रवाई के दौरान तौलने पर लगभग एक क्विंटल पॉलिथीन मिली थी। जेई शाहरुख खान ने कहा कि इस दुकान को सीज किया जाएगा। नपा की दुकानों में कोई अवैध काम नहीं कर सकता। दुकान सीज करने की प्रक्रिया जल्द ही प्रोसेस में लाई जाएगी।
विज्ञापन

ये लग सकता है जुर्माना
इस तरह के प्लास्टिक को रखने पर 500 से 25 हजार रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। 100 ग्राम वजह के प्लास्टिक पाए जाने पर 500 रुपये, 101 से 500 ग्राम तक 1500 रुपये, एक किलो से 5 किलो तक दस हजार रुपये, 5 से 10 किलो 20 हजार रुपये व 10 किलो से ज्यादा मिलने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।
इसलिए बैन है यह प्लास्टिक
50 माइक्रोन से ज्यादा के प्लास्टिक को री-साइकल किया जा सकता है, जबकि 50 माइक्रोन से पतले प्लास्टिक के साथ ऐसा नहीं किया जा सकता। इस वजह से पर्यावरण को काफी नुकसान होता है।
नगरपालिका टीम ने मंगलवार को 9 दुकानों से लगभग ढाई क्विंटल पॉलिथीन बरामद की है। इन दुकानदारों पर एक लाख से अधिक रुपयों को जुर्माना किया गया है। खट्टर एजेंसी पर एक दुकान से लगभग एक क्विंटल पॉलिथीन बरामद की है, उसको सीज किया जाएगा। इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- शाहरुख खान, जेई, नपा महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें