फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में मतदाताओं की संख्या हो गई 6 लाख 42 हजार 488

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मतदाताओं की संख्या 6 लाख 42 हजार 488
विज्ञापन

नारनौल। मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुर्नरीक्षण अभियान के बाद अब चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियां तैयार होकर प्राप्त हो गई है। बुधवार को इनका अंतिम प्रकाशन किया गया।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. गरिमा मित्तल ने बताया कि प्रकाशित मतदाता सूचियों के अनुसार सामान्य मतदाताओं की संख्या 6 लाख 42 हजार 488 हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूचियों की तैयारी के लिए चलाए गए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की सार्थक सफलता के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बैठक की एवं उनको मतदाता सूचियों में दर्ज हुए विवरण के बारे में साफ्ट व हार्ड कॉपी भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने आम जनता से अपील की है कि मात्र मतदाता पहचान पत्र पास होना मतदाता सूची में नाम दर्ज होने का प्रमाण नहीं होता। जिले का प्रत्येक व्यक्ति व मतदाता अपने विवरण अपने से संबंधित निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची संबंधित बूथ के मतदान स्तर अधिकारी के पास जाकर या जिला चुनाव कार्यालय नारनौल में या मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा की वेबसाइट सीईओ हरियाणा डॉट एनआईसी डॉट इन पर जरूर चेक कर लें। विवरण दर्ज ना होने, विलुप्त हो जाने या अशुद्ध दर्ज होने की अवस्था में समाधान के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, मतदान स्तर अधिकारी या जिला निर्वाचन कार्यालय में तुरंत संपर्क करके निर्धारित आवेदन प्रपत्र में अपना आवेदन प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें