नारनौल। आरटीए व जिला रेडक्रास समिति नारनौल के सहयोग से बुधवार को महर्षि दयानंद चौक बाईपास पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। जिला रेडक्रास सचिव मनोरंजन शर्मा ने बताया कि महर्षि दयानंद चौक बाईपास पर इस अभियान के दौरान लगभग 150 दुपहिया, चार पहिया, ट्रक व ट्रैक्टर आदि जिन वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगी हुई थी उन पर निशुल्क रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई। इस मौके पर चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दी।
इस अभियान में जिला प्रशिक्षण अधिकारी प्रेम प्रकाश, टेकचन्द यादव, अशोक पटीकरा, सत्यवीर, सुमन्त कुमार, पुष्पेंद्र, राजेश कुमार, यातायात पुलिस व एबीएम स्कूल से कैडिट के साथ-साथ आरटीए नारनौल कार्यालय से निरीक्षक राजेश, उप-निरिक्षक अभिनव तथा चालक अशोक एवं अजित मौजूद थे।