फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को लेने आई बहरोड पुलिस को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनोल। यहां के गांव बास किरारोद में एक बच्चे को लेने आई राजस्थान की बहरोड़ पुलिस को ग्रामीणों ने पीट दिया। बाद में इसकी सूचना राजस्थान पुलिस ने यहां की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने पिटाई से घायल हुए पुलिस कर्मियों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी शिकायत पर सदर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

बहरोड़ जिलाधीश के आदेश पर वहां पुलिसकर्मी महेंद्रगढ़ के गांव बास किरारोद में बच्चे को लेने आये थे। सदर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बहरोड़ पुलिस के हेड कांस्टेबल कालूराम ने बताया कि मधु सैनी निवासी बहरामपुर की ढाणी बड़ोद जिला अलवर राजस्थान की शादी यहां के गांव बास किरारोद के सुरेंद्र के साथ हुई थी। बहरोड़ जिलाधीश ने आदेश दिया था कि महेंद्रगढ़ जिला के गांव बास किरारोद से बच्चे को बरामद कर मां को सौंपा जाए। इस पर पुलिस सोमवार देर शाम को बच्चे को लेने गांव में गई। वहां से पुलिस ने बच्चे को ले लिया व साथ आई मधु को सौंप दिया। राजस्थान पुलिस अभी गांव से कुछ ही दूरी पर निकली थी कि बाइक पर सवार होकर आए कुछ लोगों ने बहरोड़ पुलिस की गाड़ी रुकवा उनको पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें