फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी से व्यापारी व आम आदमी दोनों ही परेशान: किरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी से व्यापारी व आम आदमी दोनों ही परेशान: किरण
विज्ञापन

फोटो नंबर एक
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। कांग्रेस विधायक दल की नेता व पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि जीएसटी के बाद व्यापारी ही नहीं आम आदमी भी परेशान है। इसकी सबसे ज्यादा मार गरीबों पर पड़ रही है। हर एक वस्तु की कीमत लोगों को ही चुकानी पड़ रही है। ऐसा लग रहा है कि इस टैक्स का नाम वन नेशन वन टैक्स की बजाय, वन नेशन इम्पासिबल टैक्स होना चाहिए था।
वे आज यहां अपने निवास पर पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार से हर कोई दुखी हो गया है। तीन साल में ही इसकी हकीकत सामने आने लगी है। लोगों को अब पता चल गया है कि भाजपा ने झूठ बोलकर सत्ता हथियाई थी। भाजपा के नेता केवल जुमलेबाजी तक ही सीमित हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की बाजरे की खरीद नहीं हो रही है। जीएसटी का भी सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को ही हुआ है। खाद, बीज व दवाइयां समेत ट्रैक्टर व उसके कलपुर्जे सब महंगे हो गए हैं। टैक्स के दबाव के कारण व्यापारी भी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार भी टैक्स लगा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गत तीन सालों में विकास का एक भी काम नहीं हुआ है। विकास का कार्य न होने के कारण लोग दुखी हो गए हैं। यहां बनने वाला लाजिस्टिक हब भी फाइलों में दफन होकर रह गया है। नारनौल की सड़कों की हालत बहुत ही खराब है। इससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं, मगर सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। त्योहार के मौके पर मिठाइयों की दुकानों में भी छापेमारी कर व्यापारियों में दहशत का माहौल बनाया जा रहा है। लोगों को न तो बिजली मिल रही, न पानी, न सड़क मिल रही न ही नहर या स्कूल। इससे परेशानी ज्यादा बढ़ गई है। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान सुरेंद्र यादव नंबरदार, नप के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र यादव बिल्लू, पूर्व विधायक राधेश्याम, देवेंद्र यादव हुडिना, कैलाश पहलवान, सुरेंद्र नारनौलिया व सोनू कौशिक आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें