शिविर में विद्यार्थियों को किया जागरूक
अमर उजालाब्यूरो
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक यादव के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ‘हम एक हैं’ अभियान के तहत सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हुडीना व निवाजनगर में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने संविधान की धारा 14 व 18 के तहत समता के अधिकारों (मूल अधिकारों) और धारा 51 ए के तहत संबंधित मूल कर्तव्यों के बारे में विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने कहा कि विधि के समता का अधिकार, राज्य धर्म, जाति, लिंग व जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। इस मौके पर कानूनी स्वयंसेवक टेकचंद यादव, संजय कुमार, लीगल सेल इंचार्ज निवाजनगर ब्रह्म प्रकाश, लीगल सेल इंचार्ज हुडिना यशपाल, अनिल कुमार व अध्यापक स्टाफ उपस्थित था।