विधायक ने की गणेशजी की आरती
अमर उजाला ब्यूरा
नारनौल। शहर के सत्यनारायण में मंदिर में चल रहे 21वें गणेश महोत्सव में शनिवार पंडित देवकीनंदन शर्मा व आचार्य क्रांति निर्मल ने रात विधायक ओमप्रकाश यादव ने से पूजा करवाकर गणेशजी की आरती करवाई।
उत्सव के दौरान रविवार सुबह मंदिर परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में 55 युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को गणेश उत्सव मंडल के प्रधान सुनील मराठा तथा बहावलपुर सभा के प्रधान देशराज गिरधर ने बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। रक्तदान शिविर में नागरिक अस्पताल की टीम का भी विशेष सहयोग रहा। सुनील मराठा ने बताया कि चार सितंबर को मंदिर परिसर में गणेश जी के विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं दूसरी और चेतावाली कुई व नलापुर सिल्ली वाले गणेश महोत्सव में दोपहर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।