फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमशुदा बच्चे को पुलिस ने सौंपा परिजनों को

विज्ञापन
विज्ञापन
गुमशुदा बच्चे को पुलिस ने परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। विगत दिनों स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मिले एक गुमशुदा बच्चे को रेलवे पुलिस ने उसके परिजनों को को सौंप दिया। अजय कुमार नाम का यह बच्चा पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन पर मिला था।
विज्ञापन

इस बच्चे को सबसे पहले रेलवे पुलिस की टीम ने बाल कल्याण समिति महेंद्रगढ़ की चेयरपर्सन मंजू कौशिक के सामने पेश किया। उन्होंने ने इस बच्चे को अस्थाई तौर पर जिला बाल कल्याण परिषद नारनौल द्वारा चलाए जा रहे ओपन शेल्टर होम में भेज दिया। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम अजय कुमार और पिता का नाम विनोद कुमार निवासी बरवाला जिला हिसार बताया। इसके बाद जीआरपी पुलिस की टीम ने बरवाला हिसार पुलिस थाना से संपर्क किया। बरवाला पुलिस के सहयोग से उस बच्चे के परिजनों से संपर्क करके बच्चे के ओपन शेल्टर होम नारनौल में होने की जानकारी दी। पुलिस टीम ने बताया कि बच्चे के पिता ने 27 अगस्त को शाम 5 बजे ओपन शेल्टर होम में पहुंच कर बच्चे की पहचान संबंधित आवश्यक दस्तावेज दिखाए। इसके बाद बच्चे को उसे सौंप दिया। इस मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी संदीप सिंह, ओपन शेल्टर होम परियोजना निदेशक तरुण यादव, सुशील कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें