फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेट फीस के साथ 31 तक ले सकते हैं प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लेट फीस के साथ 31 तक ले सकते हैं प्रवेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। कॉलेजों में यूजी और पीजी कक्षाओं में किसी कारण से दाखिले से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। ऐसे विद्यार्थी अब कॉलेजों में यूजी और पीजी की बची हुई सीटों पर लेट फीस के साथ 31 अगस्त तक दाखिला ले सकते है। इस दाखिला प्रक्रिया में वे विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे, जिन्होंने पहले दाखिला के आनलाइन आवेदन नहीं किया था। ऐसे विद्यार्थियों के लिए अब दोबारा से पोर्टल खोलकर आवेदन मांगे जाएंगे।
इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर रेवाड़ी ने अपने से संबंधित महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले के कॉलेजों को पत्र जारी कर अपने यहां यूजी और पीजी कक्षाओं की बची हुई सीटों पर 31 अगस्त तक दाखिला करने के आदेश दिए है। इससे पूर्व बची हुई सीटों पर 13 अगस्त को यह प्रक्रिया होनी थी, लेकिन 13, 14 और 15 को राजपत्रित अवकाश होने के कारण यूनिवर्सिटी ने यह तिथि बढ़ाकर 16 अगस्त कर दी है। इसके अनुसार बुधवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में बची हुई सीटों पर दाखिला लेने के लिए पहुंचे भी थे। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों की उपस्थिति के आधार पर बची हुई सीटों पर दाखिला प्रक्रिया भी शुरू की गई। इस दौरान एमएससी मैथ की एक सीट के लिए पहले तो पांच छात्राओं ने अपनी दावेदारी जताई, लेकिन कुछ समय पश्चात ही यह संख्या अधिक हो गई। विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कॉलेज प्रशासन को तैयार की गई मेरिट लिस्ट को रद्द करना पड़ा। इसके बाद कालेज प्रशासन ने एमएससी मैथ की बची एक सीट के लिए दोबारा से तारीख निर्धारित कर विद्यार्थियों की उपस्थिति के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार करने की बात कही है।
विज्ञापन

बीए और बीकॉम की सीटें खाली
दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए और बीकॉम की बहुत सी सीटें खाली हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में बची हुई सीटों पर लेट फीस के साथ दाखिला देने की तिथि बढ़ाकर शेष विद्यार्थियों को एक मौका दिया है। अभी तक दाखिले के लिए जिन्होंने आवेदन ही नहीं किया था या वे किसी कारण से प्रवेश लेने से वंचित रह गए थे, अब वे विद्यार्थी विभाग के पोर्टल पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर इस प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को पत्र जारी किया है। इसमें कॉलेज में बची सीटों पर दाखिले की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाने का निर्देश दिया है। यूनिवर्सिटी के पत्र के अनुसार अब विद्यार्थी 31 अगस्त तक 2000 रुपये लेट फीस के साथ यूजी और पीजी की बची हुई सीटों पर दाखिले ले सकते हैं।
-एनएन यादव, कार्यवाहक प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें