फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर इनसो करेगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल। छात्र संघ के चुनाव बहाल करने के लिए 5 अगस्त को इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन के सोनीपत में स्थापना दिवस पर होने वाले प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में एक बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। यह बात इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल ने बुधवार को जैन मांगलिक भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व राज्य सभा सांसद डा. अजय सिंह चौटाला ने 14 वर्ष पूर्व इनसो का पौधा लगाया था। जो आज वट वृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनावों को बहला करने के लिए पूरे प्रदेश में एक बड़ा छात्र आंदोलन किया जाएगा। यह आंदोलन अनिश्चितकाल तक चलेगा। जब तक सरकार छात्र संघ के चुनाव नहीं करवाती। उन्होंने जिला के छात्रों व पदाधिकारियों को 5 अगस्त को इनेलो के 14वें स्थापना दिवस पर सोनीपत में पहुंचने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पहुंचेंगे। इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष के नारनौल पहुंचने पर जिलाध्यक्ष अनमोल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुनील राव व इनसो पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में इनेलो के जिला प्रधान सत्यबीर यादव, लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य सतबीर सिंह बडेसरा, बीर सिंह गहली, बजरंग लाल, हरीराम सैनी, युवा अध्यक्ष रवींद्र गागड़वास, छोटे लाल, अर्जुन तंवर, प्रमोद ताखर, दारा सिंह, राजकुमार पूनिया, विजय छिलरो, संजीव गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र शर्मा, जितेंद्र भांखर, दिग्विजय, कार्तिक अग्रवाल सहित अनेक छात्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें