फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगाड़ के ट्रांसफार्मरों से हो रही शहर में बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जुगाड़ के ट्रांसफार्मरों से हो रही शहर में बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था का बुरा हाल है। कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति जुगाड़ से चल रही है। इस कारण शहर में आए दिन बिजली उपकरणों में फाल्ट आने और कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। बिजली व्यवस्था के इस हाल के कारण लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पहले ही लोगों को कम बिजली मिल रही है। दूसरी ओर जुगाड़ के सहारे बिजली आपूर्ति करने की वजह से उनको रोज नुकसान हो रहा है।
शहर में आए दिन बिजली की समस्या बनी रहती है। कहीं पर फाल्ट आने तो कहीं पर कम वाल्टेज आने की समस्या आम है। अब कुछ दिनों से शहर के कई स्थानों पर जुगाड़ के ट्रॉली ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की जा रही है। इस कारण इन मोहल्लों के लोगों के बिजली उपकरण जलने लगे हैं। इन जुगाड़ के ट्रॉली ट्रांसफार्मर से बिजली का लोड सही नहीं रह पाता। इससे वोल्टे कम तेज हो जाती है तो कभी बेहुत कम। इसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कहां-कहां रखे हैं ट्रॉली ट्रांसफार्मर
शहर में करीब एक माह से मोहल्ला जमालपुर में और मोहल्ला नलापुर में संतोषी माता के मंदिर के पास ट्रॉली ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। इन ट्रांसफार्मरों से इन दोनों बड़े मोहल्ले में बिजली आपूर्ति हो रही है। यहां के लोग वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं।
बिल्डिंग गिरने से टूटे ट्रांसफार्मर
मोहल्ला नलापुर में एक पुरानी इमारत गिरने की वजह से यहां रखे दो ट्रांसफार्मर करीब एक माह पहले टूट गए थे। इसके बाद निगम ने इन ट्रांसफार्मर को यहां से नहीं उठाया। बिजली सप्लाई दुरुस्त करने के लिए यहां ट्रॉली ट्रांसफार्मर रख दिया।
क्यों रखे जाते हैं ट्रॉली ट्रांसफार्मर
अकसर ट्रॉली ट्रांसफार्मर वहां पर रखे जाते हैं, जहां ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने के कारण उसके बदले जाने में एक या दो दिन का समय लगने वाला होता है। इस दौरान उस क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए इन्हें रखा जाता है। लेकिन, शहर के दो बड़े मोहल्लों में करीब एक माह से ये ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं।
सही लोड की नहीं करते आपूर्ति
सभी ट्रांसफार्मर एक निर्धारित लोड के होते हैं। गली मोहल्लों में लगने वाले ट्रांसफार्मर भी उस मोहल्ले के लोड के अनुसार ही लगाए जाते हैं। यदि ट्राली ट्रांसफार्मर अस्थाई रूप से होते हैं। इसलिए इनका लोड उस मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मर के अनुसार नहीं होता। इसके कारण ये ट्रांसफार्मर सही वोल्टेज की आपूर्ति नहीं कर पाते।
जल रहे बिजली उपकरण, हो रही परेशानी
लोगों के बिजली उपकरण इन ट्रांसफॉर्मर की वजह से जल रहे हैं। मोहल्ला जमालपुर के राकेश कुमार, दिनेश, नरेश कुमार, शिव कुमार, मनोज कुमार, नलापुर के प्रताप सिंह, जयकिशन आदि ने बताया कि उनके मोहल्लों में बिजली कभी तेज तो कभी मंदी आती है। इस कारण कभी ट्यूब लाइट तो कभी सीएफएल, कलर टीवी की पिक्चर ट्यूब आदि खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन


मोहल्ले में बिजली आपूर्ति सही प्रकार से नहीं आती। मेरा दो बार कूलर सही बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण जल चुका है। इससे आर्थिक नुकसान होता है।
-टेकचंद सैनी

मोहल्ले में जुगाड़ का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। बिजली आपूर्ति सही नहीं आती, जिसके कारण बहुत नुकसान हुआ है। निगम को इस व्यवस्था को जल्द सुधारना चाहिए।
-रजत उर्फ काकू

बिजली आपूर्ति सही नहीं हो रही। कभी तेज तो कभी मंदी बिजली आपूर्ति हो रही है। इसके कारण सीएफएल और ट्यूब लाइट आए दिन जल जाती हैं।
-राकेश कुमार

शहर में जुगाड़ ट्रांसफार्मर के कारण बिजली आपूर्ति सही नहीं होती। इससे उपकरण जलते रहते हैं। निगम को इसको ठीक करना चाहिए।
-विजेंद्र कुमार

लोड अधिक होने के कारण ये ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। जल्द ही इनकी जगह स्थायी ट्रांसफार्मर लगा दिए जाएंगे। इसके लिए निगम के उच्च अधिकारियों को लिखा गया है।
-शंकरलाल, जेई, दहबिविनि, नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें