फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया व डेंगू से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मलेरिया और डेंगू से बचाव की दी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। मलेरिया और डेंगू की रोकथाम को लेकर नांगल चौधरी सीएचसी के इंचार्ज डॉ. मनीष यादव ने रविवार को मरीजों को जल जनित बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण रास्तों में गंदगी बढ़ गई। इसमें मच्छर पनपने के कारण मलेरिया, डेंगू, हैजा आदि संक्रामक बीमारी फैलने लगी हैं। कूलरों की नियमित सफाई करने के अलावा ग्रामीण को घरों के आसपास भी सफाई रखनी चाहिए। एडीज मच्छर के लार्वा हमेशा साफ पानी में मिलते हैं। इसके काटने से ही डेंगू होता है। तुरंत इलाज नहीं मिलने पर मरीज की जान तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि विभागीय अस्पतालों में मलेरिया की जांच एवं इलाज की नि:शुल्क सुविधा है। 5-7 दिन लगातार बुखार रहने पर मरीज के खून की जांच करवानी चाहिए। मोहल्ले में जलभराव की जगह नीम के पत्तों का धुआं करें और शरीर को पूरी तरह ढक कर रखें। रात को सोते समय कमरे में मच्छर नाशक स्प्रे करें। इस मौके पर विभागीय कर्मचारी और ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें