नारनौल। टीबी मुक्त हरियाणा के तहत मंगलवार को 21वां कैंप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंढ़ाणा में लगाया। इस कैंप में डॉ. विकास टेकवानी द्वारा टीबी के संभावित मरीजों की जांच व एक्स-रे किए गए। इस कैप में लगभग 52 मरीजों की जांच की गई व लगभग 19 मरीजों के एक्स-रे किए गए।
उप सिविल सर्जन अशोक कुमार ने बताया कि जिन मरीजों में टीबी के लक्षण मिलेेंगे उनके बलगम की जांच की जाएगी व बिगड़ी हुई टीबी की जांच के लिए सैंपल रेवाड़ी व करनाल की लैब में भिजवाए जाएंगे। उन्होंने बताया की टीबी मुक्त हरियाणा मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़ एवं मेदांता अस्पताल गुरूग्राम के सहयोग से यह कैंप लगवाया गया।