नारनौल। निजामपुर खंड के सरपंच एसोसिएशन के प्रधान पद को लेकर सोमवार सुबह करीब दस बजे निजामपुर खंड कार्यालय में पूर्व सरपंच सुरेश कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें ब्लॉक के सभी सरपंच व उसके प्रतिनिधि की सर्व-सम्मति से गांव निजामपुर की सरपंच सुशीला को प्रधान नियुक्त किया गया।
खंड कार्यालय के सभी सरपंच उपस्थित थे। वही पूर्व सरपंच एसोसिएशन के प्रधान लेखराज गुर्जर ने अपने निजी कार्यों में व्यस्त रहने साथ ही प्रधान से संबंधित कार्यों में समय नहीं देने के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया। नवनियुक्त प्रधान प्रतिनिधि जयपाल ने सभी सरपंचों को धन्यवाद करते हुए आश्वासन दिया कि वह सरपंचों के हितों की लड़ाई लड़ने में कभी पीछे नहीं हटेंगे। बैठक की अध्यक्षता ब्राह्मणवास नौ गांव के सरपंच सुरेश यादव ने की। इस मौके पर सरपंच रविंद्र, वेदप्रकाश, अरुण कुमार, सतीश कुमार, राजेश कुमार, सुनील कुमार, दीपेंद्र सिंह, नेतराम, वेदप्रकाश, संदीप कुमार, महाराम, पूर्व प्रधान व सरपंच लेखराज, राजेश, जगदीश प्रसाद, विरेंद्र, सुनील कुमार, देशराज व प्रमोद आदि उपस्थित थे।