सेव ट्री, सेव लाइफ के तहत लगाए 200 पौधे
नारनौल। जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से ग्रीन पर्यावरण एवं सेव ट्री सेव लाइफ स्कीम के तहत वीरवार को गांव गोद बलाहा और जाखनी में विधिक कैंप का आयोजन किया गया। इसमें अधिवक्ता प्रवीण कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता ने लोगों को पेड़ों के महत्व के बारे में बताया और प्रत्येक गांव में 100-100 पेड़ लगवाएं।
उन्होंने बताया कि हमारी लापरवाही से पर्यावरण दिन-प्रतिदिन गंदा होता जा रहा है। इसलिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। इस दौरान ग्रामीणों ने पौधारोपण किया और उनकी देखभाल के लिए एक कमेटी का गठन भी किया। इस अवसर पर हुकमचंद, प्रेमलता व नफेसिंह फोरेस्टर व गांव के सरपंच उपस्थित थे।