फोटो संख्या:76- यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में रोगियों की जांच करते चिकित्सक---स्रोत- संस्था
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला के मुख्य सभागार में यादव सभा के प्रधान एडवोकेट अभय राम यादव की अध्यक्षता में यादव सभा महेंद्रगढ़ के सौजन्य से निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया की यह शिविर प्रत्येक महीने के पहले वीरवार को शाम 4 बजे से लगाया जाएगा। अगला शिविर 4 दिसंबर को लगाया जाएगा।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुप्रतिक्ष यादव ने रोगियों की हृदय जांच की व उनके सहयोगी मनदीप यादव ने जांच से पहले रोगियों का बीपी,शुगर, ईसीजी, वजन इत्यादि की जांच की। इसके पश्चात डॉ. सुप्रतिक्ष यादव ने 19 लाेगों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर में अनेक लोग लाभ उठा चुके है।