फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ऑनलाइन ड्राॅ से 182 किसानों का चयन, सब्सिडी पर मिलेंगे कृषि यंत्र

Tue, 21 Jul 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक नगराधीश डॉ. मंगलसेन की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान आयोजित ऑनलाइन ड्राॅ में 370 आवेदनों में 182 लाभार्थी किसानों का चयन किया गया। रोटावेटर के लिए योग्य पाए गए 332 किसानों में 163 और लेजर लैंड लेवलर के लिए पात्र 38 में 19 किसानों को अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगराधीश ने कहा कि सभी चयनित किसान अपने संबंधित दस्तावेज 22 व 23 जुलाई को खंड स्तर पर खंड कृषि अधिकारी कार्यालय में जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि चयनित आवेदकों को सभी संबंधित दस्तावेज जमा करने के बाद 27 जुलाई से ऑनलाइन अनुदान पात्रता प्रमाण पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
चयनित किसान 27 जुलाई से 18 अगस्त तक विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध अधिकृत निर्माताओं में से अपनी मनपसंद फर्म डीलर से मोलभाव करके कृषि यंत्र खरीदना सुनिश्चित करें व डीलर के माध्यम से कृषि यंत्र का बिल, इ-वे बिल, किसान का कृषि यंत्र सहित जीपीएस लोकेशन वाला फोटो विभागीय पोर्टल पर 24 अगस्त तक अपलोड करना अनिवार्य है।
विज्ञापन


इस मौके पर डीडीए डॉ. देवेंद्र सिंह, सहायक कृषि अभियंता राजीव पाल, राम सिंह बरवाला, विषय विशेषज्ञ सतवीर सिंह चौहान, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सत्यजीत, प्रगतिशील किसान समूह से बबीता स्वयं सहायता समूह से मधु व अन्य किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें