फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना मंडी में सरसों की खरीद हुई ब्रेक, किसानों की चिंता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना मंडी में सरसों की खरीद रुकी, किसानों की चिंता बढ़ी
विज्ञापन

कनीना। कनीना मंडी में पिछले 3 दिन से जिले भर में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से की जा रही सरसों की खरीद मंगलवार को 10 हजार एमटी सरसों खरीद के बाद बंद कर दी गई है। अब ये खरीद होगी या नहीं इस बारे मेें हैफेड, मार्केट कमेटी के अधिकारी, खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने की स्थित में नहीं हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक ध्यानचंद ने बताया कि उनकी ओर से 10 हजार एमटी सरसों खरीद का टारगेट था जो मंगलवार को पूरा हो गया। इससे पूर्व हैफेड की ओर से जिले की विभिन्न मंडियों में सरसों की खरीद की जा रही थी, उनकी ओर से 52 हजार एमटी सरसों की खरीद करने के बाद टारगेट पूरा होने की बात कहकर 20 अप्रैल को खरीद बंद कर दी थी। उनके द्वारा खरीदी गई सरसों का उठान कार्य: किया जा रहा है। आगे सरसों की खरीद होगी या नहीं इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा सकता। सरसों की खरीद ब्रेक होने पर किसानों की चिंता बढ गई है। उन्हें मौसम खराबी की चिंता सताने लगी है। उन्होंने सरकार से तत्परता से सरसों की खरीद शुरू करने की मांग की है। दूसरी ओर मंडी में गेहूं की आवक लगातार बढती जा रही है। कनीना मंडी में गेहूं खरीद के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को खरीद एजेंसी नियुक्त किया गया है। जिनकी ओर से सोमवार को 83 हजार बैग गेहूं की खरीद की गई। मंडी में उठान कार्य धीमा होने के कारण मंगलवार, बुधवार को गेहूं की खरीद नहीं की गई। जिससे प्लेटफार्म पर गेहूं-गेहूं हो गया।
विज्ञापन


उठान न होने से मंडी में किसानों को नहीं मिल रहा ढेरियां लगाने के लिए जगह
मंडी अटेली। अनाज मंडी में गेहूं व सरसों खरीद बुधवार को नहीं हुई। मंडी में अनाज बेचने आए किसान सुबह से खरीद का इंतजार कर रहे है। मंडी में काफी समय पहले खरीद की गई हैफेड ने अब तक उठान नहीं किया हैं। जिससे मंडी में ढरियां लगाने के लिए स्थान नहीं बचा हैञ वही मुख्यमंत्री का रैली स्थल भी खाली नहीं हो पाया है। आढ़तियों का कहना है कि हैफेड के कर्मचारी प्राइवेट उठान गाड़ी के नाम पर नियमों को ताक पर रखकर सरसों का उठान कर रहा है। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा खरीदी गई सरसों का उठान मंडी में हो गया लेकिन हैफेड की नहीं हो पाई। गेहूं का उठान न होने से मंडी में गेहूं डालने के लिए स्थान नहीं बच रहा है। गेहूं व सरसों दोनों की खरीद न होने से किसान मंडी में ही दो दिन से है। बारदान न होने से आढ़ती किसानों के गेहूं नहीं खरीद पा रहे है। मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र सिंह बताया कि खरीद प्रक्रिया के लिए उच्च अधिकारियों की बैठक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें