फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक शाखा नारनौल का शुभारंभ आज करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। एक सितंबर से सुरक्षित, आसान व जोखिम रहित रुपये की निकासी व ऑनलाइन भुगतान की प्रणाली की सुविधा डाकघरों में मिलनी शुरू हो जाएगी। डाकिया अब आपके घर तक नकदी की सेवाएं भी देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सितंबर को दोपहर बाद पूरे देश में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक शाखाओं का शुभारंभ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। नारनौल में विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य डाकघर से इसका शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर के डाकपाल ओपी चंदेला ने बताया कि भारतीय डाक विभाग पूर्ण स्वामित्व वाला बैंक है। जिसका मकसद वित्तीय समावेश के साथ डिजिटल बैंकिंग की सेवाओं को डाकघरों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का है। डाकघर में बैंकों की तरह सेविंग व चालू खाता खुलवाए जा सकते हैं। केवल आधार और मोबाइल नंबर के माध्यम से बिना धनराशि और दस्तावेज रहित खाता खुल सकता है। बैंकों की तरह कोई मासिक बैलेंस या किसी तरह का कोई सालाना शुल्क नहीं होगा। चार फीसदी वार्षिक ब्याज दिया जाएगा। पासबुक संभालने का कोई झंझट नहीं है। त्रैमासिक खाता विवरण डाक पते पर मुफ्त भेजी जाएगी। शाखा के शुभारंभ कार्यक्रम में नारनौल के विधायक दोपहर 2:30 बजे पहुुंचेंगे। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें