फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन करें और अपने अनमोल जीवन को बचाएं-जज हिमांशु सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
‘मत करो सड़क पर मस्ती, जिंदगी नहीं है इतनी सस्ती’
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण नारनौल के दिशा-निर्देशन में उपमंडल विधिक सेवाएं समिति महेंद्रगढ़ द्वारा मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को राजकीय माडल संस्कृति स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली जिसे न्यायालय महेंद्रगढ़ में सीनियर डिविजनल जज और उपमंडल विधिक सेवाएं समिति के चेयरमैन हिमांशु सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस दौरान जज हिमांशु सिंह ने कहा कि मत करो सड़क पर मस्ती, जिंदगी नहीं है इतनी सस्ती। सड़क पर वाहन चलाते समय नियमों का पालन करते करें और इसके लिए दूसरों को भी जागरूक करें। वाहन चलाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि घर पर आपका परिवार इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान सिंह ने कहा कि नशें में वाहन न चलाएं और गलत ओवरटेकिंग न करें। दुपहिया वाहन चालक हेलमेट और चौपहिया वाहन चालक सीटबेल्ट का प्रयोग करें। वाहन चलाते वक्त अपने साथ सभी प्रकार के दस्तावेज रखें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम बच्चों को वाहन चलाने की इजाजत बिल्कुल भी ना दें। जज हिमांशु सिंह ने कहा कि आज से शुरू किए गए रोड सेफ्टी वीक का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को जागरूक करना है क्योंकि युवा पीढ़ी वाहन चलाते समय जोश में होश खो बैठते हैं। इस मौके पर एडवोकेट शमशेर सिंह, पीएलवी प्रमोद कुमार, मुकुल शर्मा, माडल संस्कृति स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रशाद कौशिक, प्रवक्ता डा. ईश्वरचंद शर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें