फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्राचार्य पर लगाया धोखे से स्कूल प्रबंधन समिति को बदलने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पैरामाउंट स्कूल विवाद : प्रधानाचार्य पर लगाया धोखे से प्रबंधन समिति को बदलने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। महेंद्रगढ़ के गांव सिगड़ा स्थित पैरामाउंट स्कूल विवाद मामले में रविवार को स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य चंद्रप्रकाश ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानाचार्य रविंद्र ने धोखे से स्कूल प्रबंधन समिति में बदलाव कर दिया है। उन्होंने फर्म एवं सोसायटी रजिस्ट्रेशन शाखा में समिति में अपने ससुराल पक्ष के लोगों को शामिल कर दिया। इसकी वजह से उन्होंने फर्म एवं सोसायटी में समिति पर प्रशासक गठित करने के लिए पत्र लिखा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले प्रधानाचार्य रविंद्र ने पत्रकार वार्ता कर समिति सदस्य चंद्रप्रकाश, भाजपा जिला प्रधान शिव कुमार महता, डीसी डा. गरिमा मित्तल, रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी, पूर्व उपायुक्त राजनारायण कौशिक व पूर्व सीटीएम डा. सुनील कुमार पर उनकी स्कूल प्रबंधन समिति पर गलत तरीके से प्रशासक नियुक्त करने का आरोप लगाया था। इस मामले में उन्होंने कोर्ट में इस्तगासा भी दायर की है। वहीं रविवार को समिति सदस्य चंद्रप्रकाश ने बताया कि प्रधानाचार्य द्वारा उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। वहीं भाजपा के जिला प्रधान व अधिकारियों पर भी लगाए गए आरोप गलत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य रविंद्र केवल भाजपा जिला प्रधान को बदनाम करने के लिए इस प्रकार के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रविंद्र ने धोखे से वर्ष 2011 में समिति की प्रबंधक कृष्णा शर्मा को इस्तीफा दिखा दिया, जबकि वास्तव में प्रबंधन से किसी ने इस्तीफा नहीं दिया। इसके बाद उसने पूरी समिति को जालसाजी के तहत बदल दिया। समिति में वह, उनकी पत्नी, उनका बड़ा भाई पवन व परिवार के अन्य सदस्य शामिल थे। लेकिन रविंद्र ने धोखे से सभी को हटाकर अपने ससुराल के सदस्यों को शामिल कर लिया। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य रविंद्र की इन बातों का पता चला तो उन्होंने 2016 में फर्म एवं सोसायटी कार्यालय को दरखास्त देकर समिति को भंग करने तथा इसके पुन: सदस्य बनाने की मांग की थी। जिसकी बड़ी लंबी प्रक्रिया के बाद अगस्त 2017 में समिति पर प्रशासन ने सीटीएम को प्रशासक नियुक्त कर दिया। इसके बाद सीटीएम ने समिति को अपने अंडर में ले लिया था। उन्होंने बताया कि इसमें किसी भी अधिकारी व भाजपा के जिला प्रधान का कोई रोल नहीं है। यह सब समिति पंजीकरण रजिस्ट्रार द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि वे स्कूल की नई प्रबंधन समिति का गठन करना चाहते हैं, ताकि सही तरीके से स्कूल व समिति का संचालन किया जा सके। इसके लिए भी उन्होंने आवेदन किया हुआ है। इस मौके पर पवन कुमार, कांता देवी व भाजपा जिला प्रधान के पुत्र प्रवीण महता समेत कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें