फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक बस में नहीं चढ पाया तो पत्थर मार शीशा चटकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक बस में नहीं चढ़ पाया तो पत्थर मार शीशा चटकाया
विज्ञापन

कनीना। कनीना-नारनौल मार्ग पर चलने वाली हरियाणा राज्य परिवहन की एक बस को युवकों ने उस समय निशाना बनाया जब वह नारनौल के लिए रवाना हुई। बस में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं होने की वजह से खचाखच भरी हुई थी।
विज्ञापन

दोपहर करीब सवा दो बजे बस स्टैंड से रवाना होकर यह बस सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के सामने पहुंची थी कि एक युवक ने उसमें चढ़ने की कोशिश की लेकिन यात्री अधिक होने की वजह से वह नहीं चढ़ पाया। आखिरकार उसने पत्थर उठाकर चलती बस को दे मारा। इससे बस का पिछला शीशा चटक गया। तेज आवाज होने और यात्रियों के शोर मचाने पर चालक ने बस रोक दी। इतना देखकर युवक भाग खड़ा हुआ। बस के चालक श्रीभगवान ने इस घटना की शिकायत सिटी पुलिस थाना में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी युवक धनौंदा गांव का बताया जा रहा है। इस घटना को लेकर बस करीब 20 मिनट तक वहां खड़ी रही। बाद में पुलिस की ओर से छानबीन शुरू करने के बाद वहां से रवाना हुई। यात्रियों ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस गश्त की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें