दो सगी बहनों ने की आरएएस परीक्षा पास
-दो दिन पहले ही घोषित हुआ है परिणाम, लोगों ने दी दोनों बहनों को बधाई
फोटो नंबर एक व दो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। मोहल्ला गुरुनानकपुरा की दो बहनों ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) परीक्षा पास की है। दो दिन पहले घोषित रिजल्ट में एक बहन ने जहां 76वीं रैंक हासिल की है, जबकि दूसरी बहन की रैंक 600 रही है। दोनों बहनों को शहर के लोगों ने बधाई दी है।
मोहल्ला गुरुनानकपुरा निवासी गरिमा जिंदल व आशिमा जिंदल पुत्री आनंद कुमार जिंदल ने आरएएस परीक्षा पास का क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बड़ी बहन गरिमा जिंदल 24 साल की है, जबकि आशिमा 22 साल की हैं। दोनों ने यह परीक्षा पहले ही प्रयास में पास की है। गरिमा जिंदल ने बताया कि इस परीक्षा में देश भर से करीब चार लाख लोग बैठे थे। इसमें से 17 हजार ने प्री परीक्षा पास की। इसमें से 2200 बच्चों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। इसमें से 725 का चयन हुआ है। 725 बच्चों में दोनों बहनें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह नारनौल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर है। उन्होंने इस परीक्षा पास करने श्रेय अपनी मां सविता जिंदल, पिता आनंद प्रकाश जिंदल व दादा रामौतार जिंदल और दादी द्रौपदी जिंदल को दिया है। वहीं उनकी छोटी बहन आशिमा ने इस परीक्षा में 600वीं रैंक प्राप्त की है। गरिमा ने बताया कि आशिमा की प्रारंभिक परीक्षा नारनौल में ही रही है। इसके बाद उसने भी श्रीराम कालेज से बीकाम किया है। वे दोनों बहनें 2015 से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं तथा पहली बार में ही उन्होंने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा पास की।