फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बच्चे की मौत, चाचा समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बच्चे की मौत, चाचा समेत तीन घायल
विज्ञापन

-गुरुग्राम से दिवाली मनाने के लिए कार में बैठकर आ रहे थे गांव
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव गुलावला के पास एक कार चालक ने दूसरे वाहन से बचाने के चक्कर में कार को रोड के साथ बने तिबारे में ठोक दिया। इससे गुरुग्राम से अपने गांव घाटाशेर में दिवाली मनाने आ रहे एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत मृतक बच्चे का चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
गांव घाटाशेर निवासी राजेश कुमार, संदीप कुमार व मंजीत का परिवार कई वर्षों से गुरुग्राम रह रहा है। वे दीपावली अपने गांव में मनाते हैं। वीरवार को भी उनका परिवार एक कार में सवार होकर गुरुग्राम से वाया महेंद्रगढ़ होते हुए अपने गांव आ रहा था। वीरवार को दोपहर 12 बजे गांव गुलावला के पास एक वाहन को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क के साथ लगते तिबारे में ठोक दी। इस कारण कार में सवार ध्रुव (9) पुत्र राजेश कुमार, संदीप (27) पुत्र जयराम, विहान (3) पुत्र संदीप कुमार व रक्षित (4) पुत्र मंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने ध्रुव को मृत घोषित कर दिया, जबकि संदीप, रचित व विहान को गंभीर अवस्था के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत
फोटो नंबर 3 व 4
नारनौल। यहां के कुलताजपुर रोड स्थित एक निजी स्कूल के पास वीरवार को दिवाली के दिन एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहल्ला संघीवाड़ा निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता बाबूलाल (50) दोपहर में करीब 12 बजे दीपावली का सामान लाने के लिए घर से निकले थे। शाम को करीब साढ़े पांच बजे उसके पिता के फोन से एक व्यक्ति का फोन आया कि उसके पापा ने ज्यादा शराब पी ली है तथा वह उसे ले जाए। उसने बताया कि जब वह अपने परिचितों को साथ लेकर वहां गया तो उसका पिता अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पिता को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं मृतक के पुत्र ने आरोप लगाया कि तीन लोगों ने शराब पिलाकर उसके पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें