फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट की सेवानिवृति पर किया गया समान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। गांव बिहाली निवासी परमवीर चक्र विजेता स्व. लास नायक धनसीराम के पुत्र सुमेर सिंह लेफ्टिनेंट की सेवानिवृत्ति पर शनिवार को ग्रामीणों ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। ग्रामीणों ने समारोह में सुमेर सिंह को फूलमाला व पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट सुमेर सिंह शनिवार शाम उड़ीसा से सेवानिवृत्त होकर अटेली कस्बे में पहुंचे तो ग्रामीण व उनके परिचित स्वागत के लिए खड़े थे। फूलमालाएं और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया तथा डीजे की धुन गांव तक ले गए। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट ने बाबा सेवादास की समाधि और अपने पिता धनसी राम की समाधि पर मत्था टेककर मन्नत मांगी। लेफ्टिनेंट सुमेर सिंह 16 अक्टूबर 1984 में भारतीय तोप खाने में भर्ती हुए थे। सुमेर सिंह की सेवा से प्रभावित होकर सरकार ने सूबेदार मेजर आर्डनरी लेफ्टिनेंट रैंक से भी सम्मानित किया गया है। इस मौके पर पूर्व सरपंच सीताराम, सूबेदार बलबीर, जोगेन्द्र सिंह, रामकिशन, कर्णसिंह, कृष्ण पंच, महाबीर, दलीप सिंह, रामनिवास, रामानंद, तेजपाल पहलवान, मनोज पहलवान, सतवीर सिंह, बाबूलाल, विजय सिंह, भोपाल सिंह, दलीप सिंह, रामानंद, रेंजर रामपत, धनपत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें