फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राता में बाबा हनुमान का मेला 22 को

विज्ञापन
विज्ञापन
राता में बाबा हनुमान का मेला 22 को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। खंड के गांव राता में आगामी 22 अगस्त को बाबा हनुमान जी की याद में मेले व दंगल का आयोजन किया जायेगा। ये जानकारी गांव के पूर्व सरपंच प्रीतम उर्फ टिल्लू व निहाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि दंगल में कुश्ती 11 रुपये से लेकर 2100 रुपये तक, बालीवाल की प्रथम टीम को 21 हजार व द्वितीय टीम को 15 हजार रुपये का ईनाम दिया जायेगा।
विज्ञापन

बालीवाल अंडर 19 की प्रथम टीम को 3100 व द्वितीय टीम को 2100 रुपये दिए जायेंगे। इसके अलावा कबड्डी की प्रथम टीम को 15 हजार व द्वितीय टीम को 11 हजार रुपये देकर सम्मानित की जायेगी। लबी व ऊंची कूद में प्रथम आने वाले को 500 व द्वितीय स्थान पर आने वाले को 250 रुपये का ईनाम दिया जायेगा साथ ही बुजुर्ग दौड़ में प्रथम आने वाले को 1100 व द्वितीय स्थान पर आने वाले बुजुर्ग को 500 की नकदी व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया जायेगा। मेले में दिनभर देशी घी के भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें